माउंट एवरेस्ट फतह कर अमिता श्रीवास ने बढ़ाया जांजगीर-चांपा और प्रदेश का गौरव

Date:

एवरेस्ट अभियान से लौटने पर कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, साझा किए रोमांचक अनुभव
रायपुर, 08 जून 2026
जांजगीर-चांपा जिले की प्रतिभाशाली पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर जिले एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय रचा है।
एवरेस्ट अभियान से सफलतापूर्वक लौटने के बाद सुश्री अमिता श्रीवास ने कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर अपने साहसिक अभियान के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमिता की उपलब्धि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और साहस का परिचायक है।
कलेक्टर ने कहा कि अमिता श्रीवास की सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...