पावन शिवरीनारायण मठ पधारे अवधपुरी धाम के अनंत श्री विभूषित संत स्वामी राघवाचार्य जी,महामंडलेश्वर महन्त डॉ रामसुंदर दास जी महाराज ने करवाया दर्शन

Date:

अवधपुरी धाम उत्तर प्रदेश से पधारे हुये अनंत श्री विभूषित संत श्री स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान नर-नारायण का दर्शन किया।
महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दरदास जी महाराज ने उन्हें भगवान का दर्शन पूजन कराया। शिवरीनारायण के
संदर्भ में आचार्य जी ने कहा कि माता शबरी भगवान की परम भक्त थीं।


भगवान ने उन्हें यहां नवधा भक्ति का उपदेश दिया भगवान नारायण उनके लिये यहां पर आये थे। यहां पर भगवान का दर्शन करके परम आनंद की अनुभूति होती है। सन 2010 में पूज्य रामसुंदर दास जी महाराज जी की कृपा से इस पवित्र भूमि में भगवान की कथा कहने का,रघुनाथ जी की कथा सेवा करने का भाग्य प्राप्त हुआ था। यह दिव्य स्थान है, भगवान रघुनाथ जी का अनुज लक्ष्मण जी के साथ विग्रह विद्यमान है। भगवान यहां माता सीता की खोज
करते हुए आए थे यह सनातन धर्म का केंद्र है। उन्होंने मठ मंदिर में भी दर्शन पूजन किया और अपने बीते हुए समय को याद किया। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे हुए संत महात्म गण तथा भाजपा जिलाअध्यक्ष अंबेश जांगड़े, विकास शर्मा, त्यागी जी
महाराज, सुखराम दास जी, बुद्धेश्वर केसरवानी, विष्णु हरी गुप्ता, निर्मलदास वैष्णव, हर्ष दुबे, खगेश वर्मा,पुनिराम केसरवानी, अकित दुबे सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related