
वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने आशीर्वाद और संकल्प का दिया से स्पीकर हाउस को जगमग करते हुए कहा एक दीया कर्तव्य निर्वाह का
एक दीया नव उमंग और उत्साह का
एक दीया वैश्विक पटल पर संवाद का
एक दीया “मोदी जी को आशीर्वाद” का….
आज राजनांदगांव से रायपुर और छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक हर घर, हर आँगन से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित हो रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने भी सपरिवार श्री मोदी जी के लिए दीया जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं ऊर्जावान जीवन सहित राष्ट्र और प्रदेश के उन्नति के लिए कामना की।



