
कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक नेताओं के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को वोट चोरी मुद्दे की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सौंपे ज्ञापन पर कहा ” प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के संरक्षण में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बहुत बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां की हैं,कई नाम काट दिए गए,मुख्य चुनाव आयुक्त है इस्तीफा होना चाहिए”।श्री राहुल गांधी ने ये भी कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी ने इंडिया ब्लॉक द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर प्रूफ भी मांगा है,ताकि आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही हो,ये सकारात्मक प्रतिक्रिया राष्ट्रपति जी ने दी है।

