प्रधानमंत्री ने महाराजा अग्रसेन जी ,नाना राव देशमुख,लोकनायक जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी,समाज के प्रति किए गए योगदान को याद किया

Date:

प्रविष्टि तिथि: 11 OCT 2026 10:33AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन और उनके आदर्श हमें मानवता के रास्ते पर लगातार चलने की सीख देते हैं, और उनके महान विचार भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

जनसेवा और सामाजिक सद्भाव के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके जीवन और आदर्शों से हमें निरंतर मानवता के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। उनके महान विचार भारत के सांस्कृतिक उत्थान के लिए सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न नाना राव देशमुख जी को आज जयंती के अवसर पर याद किया
प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ग्रामीण विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया

साथ ही प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें स्मरण किया और सुशासन के उनके आदर्शों पर बल दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का मिला लाभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के पात्र किसानों...