राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज का दो दिवसीय देवी दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित

Date:

पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री (दर्जा)राजेश्री महन्त डॉ .रामसुन्दर दास जी महाराज का दो दिवसीय दिवसीय दर्शन पूजन का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 12 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर 10:15 बजे मनका दाई मंदिर खरौद 10:45 चंडी दाई मंदिर सलखन 11:30 बजे चंडी दाई ग्राम महंत दोपहर 12:15 बजे मां मनकठई मंदिर खोखरा 1:15 बजे मां भगवती मंदिर नवागढ़ पहुंचकर माता दुर्गा भवानी के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन पूजन करेंगे। 2:15 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण होगा यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें। शाम 4:30 बजे चंडी दाई बिर्रा 5:45 बजे मां चंडी देवी मंदिर ग्राम केरा 7:30 बजे चंडी दाई मंदिर नगर पंचायत टुण्डरा पहुंचकर माता जगदंबे भवानी का दर्शन पूजन करेंगे, रात्रि 9:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा यहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह दिनांक 13 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे शिवरीनारायण मठ से प्रस्थान कर 11:00 बजे ग्राम देवसुंदर (पलारी) पहुंचकर माता शितला एवं श्री बालाजी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे, दोपहर 1:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का मिला लाभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के पात्र किसानों...