
बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री , तीन बार के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी और केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी का जन्मदिन बहुत ही सौम्यता और सरलता भरे वातावरण में मनाया गया।सुबह से छत्तीसगढ़ के कई मंत्री सौजन्य भेंट कर ,और वरिष्ठ नेताओं,युवा नेताओं,आम जनों,समाजसेवियों,मीडिया के जुड़े महानुभावों ने गुलदस्ता आदि भेंट कर,महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका सहित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,कई प्रदेश के मुख्यमंत्री,राष्ट्रीय नेताओं,केंद्रीय मंत्रियों सहित नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत,कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,कांग्रेस विधायक आदि ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की । डॉक्टर रमन सिंह जी को सक्रिय राजनीति में बड़े पदों पर अपने दायित्व का अनुभव और कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिय जाना जाता है,साथ ही सुलझे हुए व्यक्तित्व,और कड़वी बात को भी सौम्य तरीके से रखने लिए सर्वथा सम्मानित किया जाता है।वहीं केंद्रीय मंत्री के रूप में शांत,सरल व्यक्तित्व श्री तोखन साहू जी भी जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।जन्मदिन के शुभवसर पर सभी महानुभावों ने डॉक्टर रमन सिंह जी,श्री तोखन साहू जी की लंबी आयु,निरोगी काया,और खुशहाली की कामना की है।

