भंडारपूरी में गुरुदर्शन और संत समागम कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Date:

छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज के संत समागम कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया आज पावन भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला की पावन बेला में राजागुरु, धर्मगुरु परम पूज्य पिताश्री गुरु बालदास साहेब जी के सान्निध्य में परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी, गुरु अमरदास बाबा जी एवं शूरवीर, महान प्रतापी राजागुरु गुरु बालकदास साहेब जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस पावन अवसर पर गुरुगद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त मानव समाज के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भण्डारपुरी धाम सतनाम पंथ की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण की प्रेरणाभूमि है। यहाँ की पावन धरती हमें सत्य, समानता, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर सतत् चलने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर गुरुमाता प्रवीण माता जी, ज्येष्ठ भ्राता गुरु सोमेश बाबा जी, अनुज गुरु सौरभ साहेब जी, गुरु परिवार के सदस्यगण, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, संत समाज एवं मानव समाज के प्रमुखजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का मिला लाभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के पात्र किसानों...