
वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्राथापना दिवस की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन, सेवा और समर्पण के मूल्यों के साथ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में संघ की यात्रा भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सद्भाव और स्वावलंबन के संकल्प को आत्मसात करें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
भारत माता की जय

