
छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव UFC के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया नवा रायपुर, अटल नगर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के साथ अर्बन चैलेंज फंड (UCF) एवं अर्बन इन्वेस्ट विंडो (UiWIN) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला में सम्मिलित हुआ।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा हुडको तथा सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शहरों के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपए की अर्बन चैलेंज फंड की व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ को भी प्रारंभिक तौर पर फंड उपलब्ध कराया गया है

।
कार्यशाला में प्रदेश के नगरीय निकायों को अर्बन चैलेंज फंड से बेहतर बनाने जनप्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ एवं अधिकारी मंथन करेंगे।

