कांग्रेस गठबंधन दल ने वोट चोरी मुद्दे पर लगाया ओपन दरबार,कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने कहा मौजूद हैं तमाम नेता और लोग जिन्हें वोट चोरी से पहुंची चोट

Date:

कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने वोट चोरी विषय पर जानकारी साझा करते कांग्रेस संयुक्त गठबंधन दल के नेताओं को एकत्रित कर वोट चोरी से प्रभावित नेताओं और लोगों का एक संयुक्त दरबार लगाए जाने पर कहा जनता की अदालत शुरू हो चुकी है!

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे जी की प्रस्तुति के साथ
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार जी की अध्यक्षता में

इस सार्वजनिक सुनवाई में सांसद, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि और छात्र संगठन मौजूद हैं।

साथ ही मौजूद हैं वे तमाम लोग, जिन्हें वोट चोरी से सीधी चोट पहुँची है। जिनकी पहचान छीनी गई है, जिनका भविष्य दाँव पर लगा है और जिनकी आवाज़ को अनसुना किया गया है।

ज्ञानेेश कुमार को जाना होगा! जनता तय कर चुकी है। और हम इस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाकर रहेंगे।

यहां उल्लेखनीय है कि श्री राहुल गांधी पूरे देश में जहां जहां भी बीजेपी के विधायक और सांसद जीते हैं और कांग्रेस के नेता हारे हैं,वहां मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को दोषी मानते हुए वोट चोरी के आरोप में लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related