
छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित कई गणमान्य नेताओं ने उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

प्रभु श्री रामचंद्र से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोकाकुल पूज्य महाराज जी एवं समस्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏🏽

