दूधाधारी मठ सत्संग भवन में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमई श्री राम कथा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Date:

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक दूधाधारी मठ के सत्संग भवन में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उपस्थित होकर राम कथा का रसपान किया।श्री बघेल ने भगवान के पूजन उपरांत राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी और व्यास महाराज कथावाचक अनंत श्री विभूषित स्वामी यातिराजाचार्य जी महाराज को श्रद्धासहित नमन कर राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज के साथ बैठकर स्वामी यातिराजाचार्य जी महाराज के भाव विभोर कर देने वाले आत्मीय अंदाज में श्रीरामकथा का रसपान किया ।उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का मुख्यमंत्री रहते छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहार विशेष कर छेरछेरा , पूर्णिमा स्नान आदि महत्वपूर्व तिथियों में मठ में उपस्थित होकर भगवान और राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया जाता रहा है,साथ में तत्कालीन गृह मंत्री मध्यप्रदेश एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष (विधानसभा)डॉक्टर चरण दास महंत,बीजेपी के वरिष्ठ नेता तत्कालीन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉक्टर रमन सिंह जी,वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी,मंत्रीगण,उच्चन्यायालय के कई पूर्व एवं वर्तमान जज , सांसद,विधायकगण,सहित कई गणमान्य जन समय समय पर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक प्राचीन दूधाधारी,और शिवरीनाराय मठ में भगवान और पीठाधीश्वर राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज के दर्शन,आशीर्वाद हेतु प्रधारते हैं,और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related