श्री रामकथा के तीसरे दिन श्री सीताराम विवाह का मधुर रसपान कराते अनंत श्री विभूषित स्वामी यातिराजाचार्य जी महाराज ने राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज को संत शिरोमणि की उपाधि से किया संबोधित

Date:

रायपुर राजधानी के श्री दूधाधारी मठ में चल रहे संगीतमय श्री राम कथा के तीसरे दिवस विशाल संख्या में उपस्थित श्रोताओं को व्यासपीठ महाराज अनंत श्री विभूषित स्वामी यातिराजाचार्य जी महाराज और उनके संगीतज्ञ टोली ने श्री सीताराम विवाह का ऐसा भक्तिमई संगीतमई रसपान कराया कि भक्तजन थिरकने पर विवश हो गये। स्वामी यातिराजाचार्य जी महाराज ने समाज जागरण हेतु कहा हरि(भगवान विष्णु) और हर (भगवान शिव)दो अलग नाम अवश्य हैं परंतु आत्मीय रूप से एक ही हैं,

जिस प्रकार एक मलिन नाले का जल भी गंगा में मिलकर पावन पवित्र गंगा हो जाता है उसी प्रकार सांसारिक लोग बेसक विविध प्रकार से जीवन यापन हेतु कार्य करते हैं लेकिन संत सत्संग से उनके जीवन में सही मार्ग पर चलने का बोध आता है तो ऐसे व्यक्ति भी भवसागर में तर जाते हैं।व्यास पीठ से उन्होंने राजेश्री महन्त डॉ रामसुंदर दास जी महाराज के विषय में कहा महंत जी ने शोध भी वाल्मीकि रामायण विषय में किया है साथ ही कई शास्त्रों का भी उनको ज्ञान है ऐसे सरल,सरस संत शिरोमणि महंत श्री रामसुंदर दास जी महाराज को नमन है,जो अपने गुरु से स्मरण में प्रतिवर्ष ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।स्वामी यातिराजाचार्य जी महाराज ने कहा जिस प्रकार नारायण अस्त्र के मारक का कोई काट नहीं उसपर केवल हरि शरणागति से ही रक्षा हो सकती है,उसी प्रकार संत अथवा हरि शरणागति से ही क्षमा याचना से सद्गति मिलती हैं,और संतो से कुछ मांगना नहीं चाहिए,उनके दर्शन मात्र से ही ईश्वर स्वयं सहायक बनकर कई कार्य बना देते हैं।उल्लेखनीय है कि श्री दूधाधारी मठ के सत्संग भवन में 9 दिवसीय श्री राम कथा का संगीतमई आयोजित है,जिसमें समय की सुविधानुसार दूर दराज से भक्त अपने टोली सहित अथवा व्यक्तिगत रूप पहुंच कर श्री राम कथा का रसपान कर रहे हैं,जिसमें गणमान्य जनों की उपस्थिति में बीच बीच में रहती है,जिनका सत्कार मठ ट्रस्ट के प्रधान श्री पाली जी,अग्रवाल जी,सभी ट्रस्टी,पुजारी गण उपस्थित रहते हैं और सुचारू रूप से बैठने,और प्रसाद आदि की व्यवस्था राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज के सहयोगी के रूप में कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related