गुप्त तीर्थ शिवरीनारायण में सीताराम विवाह महोत्सव में उमड़ा भक्ति आस्था का जनसैलाब

Date:

गुप्त तीर्थ तथा त्रिवेणी संगम पर स्थित धार्मिक नगरी शिवरीनारायण श्री राम गमन पथ का प्रमुख स्थान है ,गत दिवस 9दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया शिवरीनारायण मठ में किया गया,तथा अंतिम दिवस पर विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर सीताराम विवाह महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मठ के अधिपति राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी तथा अयोध्या से पधारे व्यास आचार्य श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज द्वारा भगवान की पालकी पूरी साज सज्जा के साथ बजे गाजे सहित निकाली गई।उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा साथ की जगह जगह नगर भ्रमण के दौरान पालकी पर विराजित भगवान की पूजा आरती तथा दर्शन हेतु भक्तों की भीड़ लगी रही।उक्त कार्यक्रम में नगर से प्रतिष्ठित व्यापारी वर्ग,मठ के ट्रस्टी,सेवादार,श्रद्धालु सीताराम धुन पर थिरकते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related