भिलाई इस्पात संयंत्र ने महामाया माइंस–गोटूलमुंडा चौक सीमेंट कंक्रीट सड़क परियोजना का किया शुभारंभ

Date:

PIB

क्षेत्रीय आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक आवागमन को नई गति देने की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजहरा–महामाया क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को साकार करते हुए महामाया माइंस से गोटूलमुंडा चौक तक 13.40 किलोमीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया।


परियोजना के कार्यान्वयन से जुड़े ठेकेदार मेसर्स जी. पी. खेतान कंपनी के प्रतिनिधि श्री मयंक उपाध्याय सहित भिलाई इस्पात संयंत्र एवं राजहरा माइंस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क का निर्माण राजहरा क्षेत्र की आम जनता तथा महामाया खनन क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। स्थानीय समुदायों के लिए सुरक्षित, सुदृढ़ और सुगम सड़क संपर्क की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा इस परियोजना को उच्च प्राथमिकता प्रदान की गई। मुख्य महाप्रबंधक श्री आर. बी. गहरवार के मार्गदर्शन में राजहरा माइंस ग्रुप प्रबंधन द्वारा टेंडरिंग से लेकर कार्यान्वयन तक की समस्त प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर परियोजना की शुरुआत सुनिश्चित की गई।


शिलान्यास एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कार्यक्रम के दौरान राजहरा माइंस ग्रुप के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें महाप्रबंधक श्री जयप्रकाश, श्री अरुण कुमार, श्री अनुपम स्वरूप एवं श्री शिवेश कुमार; उप महाप्रबंधक श्री राकेश सिंह एवं श्री मंगेश शेलकर; सहायक महाप्रबंधक श्री रमेश हेडौ, श्री दुर्गेश मजगाहे एवं श्री विनीत सिन्हा; उप प्रबंधक श्री गिरीश मढ़ारिया, श्री सोमित दत्ता एवं श्री हिमांशु जोशी; सहायक प्रबंधक श्री महेंद्र कचुवाहा एवं श्री शिरीष ओखड़े; जूनियर मैनेजर श्री राजेश पांडे, श्री संतराम साहू एवं श्री घनश्याम पारकर सहित संबंधित ठेकेदार के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी शामिल थे।


परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत इस सीमेंट कंक्रीट सड़क से क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि खनन गतिविधियों से जुड़े परिवहन को भी गति मिलेगी। यह सड़क राजहरा–महामाया क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन समारोह 18 दिसंबर, 2025 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कार्यपालक निदेशक (माइंस – छत्तीसगढ़ माइंस ओडिशा, सेंट्रल माइंस लॉजिस्टिक्स ऑफिस) श्री कमल भास्कर द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (लौह अयस्क समूह – छत्तीसगढ़ माइंस ओडिशा, सेंट्रल माइंस लॉजिस्टिक्स ऑफिस) श्री आर. बी. गहरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related