केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीब परिवार को स्वीकृत की 5 लाख की आर्थिक सहायता

Date:

केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल जी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यंत अमानवीय घटना बताते हुए कहा मैं गहराई से व्यथित हूँ। किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है।

मैंने इस मामले में पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। परिजनों को तत्काल केरल भेजा गया है तथा रामनारायण जी का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके गृह ग्राम लाने की व्यवस्था की गई है।पार्थिव शरीर कल हवाई जहाज़ से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

मैं केरल सरकार से अनुरोध करता हूँ कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related