मुगलों द्वारा पुकारु शब्द हिंदोस्तान,ब्रिटिश बोले इंडिया, हम सब का भारत, समय आने पर संगठित जवाब देगा विदेशी अत्याचार का : प्रदेश महासचिव सिंह

Date:

पूर्व राष्ट्र महामंत्री अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति(प्रदेश प्रभारी झारखंड) और वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधनविकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने भारत से सभी नागरिकों से संगठित होने की अपील की है,चाहे वो भारत को हिंदुस्तान,इंडिया,भारत जिस भी नाम से पुकारे पर संगठित रहें। भारत देश जो सर्वे भवन्तु सुखिन: के महामंत्र को अपने संस्कारों में आत्मसात कर सब का सम्मान करता ,और मुगल आक्रमणकारियों द्वारा इस देश को हिंदुओं (हिंदी भाषी)का स्थान हिंदुस्तान,बाद में ब्रिटिश द्वारा इंडिया(नील की खेती के कारण)शब्द से पुकारा गया,सब विदा हो गए और खाक में मिल गए।श्री सिंह ने कहा ये देश मानवता की पूजा करता है इसलिए यहां सभी मजहब ,पंथ,विभिन्न धार्मिक मान्यता वाले सुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन ठीक इसके विपरीत कम बुद्धि वाले इस्लाम/बाइबल का गलत मतलब निकाल कर हिन्दुओं को यातना देने या खत्म करने का षडयंत्र रचते हैं,जिन्हें ये नहीं पता हम महात्मा गांधी जी को भी पूजते हैं और वीर सुभाष चंद्र बोस को भी ,चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह जी को भी और अशफाकुल्लाह खान साहब को भी और नेहरू जी को और नरेंद्र मोदी जी को भी ,और मेरा विश्वास है समय आने पर हम चाहे हिंदुस्तान,इंडिया भारत किसी भी नाम से अपने राष्ट्र को पुकारे, राष्ट्र पर विपत्ति होने पर एक हो जाएंगे ।बात बात में भारत को तोड़ने वाले और इसको नष्ट करने वाले का स्वप्न धरा का धरा रह जाएगा।हम सब संगठित है और रहेंगे ये संदेश श्री सिंह ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related