रायपुर : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर किया नमन

Date:

रायपुर, 24 दिसम्बर 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  भारत रत्न  श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।
    श्री डेका ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊँचाई दी। वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रभावशाली वक्ता, संवेदनशील लेखक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी जननायक थे।
    राज्यपाल ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक मूल्यों का प्रतीक है। सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के आदर्श,ईमानदारी, राष्ट्रहित और जनसेवा की उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने नागरिकों से इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने किया इमली प्रोसेसिंग केंद्र का औचक निरीक्षण

30 से अधिक महिलाओं को मिला स्थानीय रोजगार स्वरोजगार योजनाओं...