सर्व समाज और आदिवासी समाज से अपील ,सुरक्षित मने शांति के राजकुमार ईसा मसीह का जन्मदिन क्रिसमस,अहिंसक समाज है कन्वर्टेड भटके हुए लोग, अपने हैं,मुख्यधारा में लौटेंगे : प्रदेश महासचिव सिंह

Date:

अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (झारखंड प्रभारी)सह छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव श्री बिरेंदर सिंह ने शांति के राजकुमार ईसा मसीह के जन्मदिन के पर्व क्रिसमिस पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सर्व समाज और जनजातीय आदिवासी समाज से क्रिसमस के शुभ अवसर पर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन न करने की अपील की,कन्वर्टेड ईसाई धर्म के लोग अहिंसक हैं अभी तक किसी प्रकार का की हिंसा का ऐसा घटना नहीं है,बस थोड़ा भटक गए हैं।श्री सिंह ने आगे कहा प्रभु ईसा मसीह ईश्वर के बेटे हैं, जिस निरंकार भगवान को हम सब भी अपना पिता मानते हैं।श्री सिंह ने कहा प्रभु ईसा मसीह ने कभी किसी की निंदा नहीं की,लेकिन आज कन्वर्टेड ईसाई धर्म अपनाने वाले एक हथियार की तरह अपने ही देश धर्म के खिलाफ हो जाते हैं क्यों?ये उनको खुद समझने की जरूरत है।
कन्वर्टेड लोग पहला काम जो सीखते हैं वो है हिन्दू धर्म से कन्वर्ट होने के बाद हिन्दू धर्म को ही गाली देना,आखिर ये नफरत किसने भरी आपके दिल में?
क्या ईसा मसीह ने कभी किसी की निंदा की? तो आप क्यों करते हो? आज जो परिस्थिति बन रही है उसका जिम्मेदार आपकी सोच क्यों नहीं? मिशन का काम सेवा है तो करनी चाहिए हम सब भी अपने सामर्थ अनुसार सहायता करेंगे लेकिन कन्वर्शन करना महापाप है क्योंकि अग्यानी लोगों ने दूसरों का अपमान कर प्रभु ईसा मसीह के सम्मान को विश्व में कम किया है।सब मुख्य धारा में वापस आएं क्योंकि भगवान एक ही है उसके लिए किसी अन्य विचारधार को अपनाने से कुछ नहीं होगा। क्रिसमस धूम धाम से निर्भय वातावरण में मने,कन्वर्टेड लोगों को मुख्यधारा में लाने आर्थिक राशि सहायता के रूप में सरकार द्वारा घोषित की जाए,उनका संरक्षण हो,उनको रोजगार मिले ,समाज में सम्मान मिले,अवैध कन्वर्शन पर लगाम लगे ये प्रार्थना भी श्री सिंह ने इस विज्ञप्ति के माध्यम से शासन से किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related