Home Uncategorized राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वीर बाल दिवस के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान करेंगी
भारत - December 26, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वीर बाल दिवस के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वीर बाल दिवस के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान करेंगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को इस सम्मान के लिए चुना गया है, जिन्होंने बहादुरी, खेल और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हैं।

मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीर बाल दिवस के राष्ट्रीय स्तर के एक कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बहादुरी, दृढ़ता और नि:स्वार्थ सेवा की कहानियों को उजागर किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश की समृद्ध विरासत और वीरता की भावना को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

एक साथ 774 सड़कों का भूमिपूजन, 781 बसाहटों को मिलेगा पक्का सड़क संपर्करायपुर, 17 अप्रैल 20…