Home Uncategorized एन.सी.बी. ने हशीश के तेल की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
राज्य - December 26, 2025

एन.सी.बी. ने हशीश के तेल की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

एन.सी.बी. ने हशीश के तेल की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो- एन.सी.बी. ने मंगलवार रात हशीश के तेल की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। एन.सी.बी. अधिकारियों की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से आंध्र प्रदेश के दुव्वाडा रेलवे स्टेशन पर लक्षित अभियान चलाया, जिसमें एक महिला सहित पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से चार किलोग्राम हशीश का तेल जब्त किया गया।

ये पांचों व्यक्ति पाडेरू से दुव्वाडा तक बस से यात्रा कर रहे थे। एनसीबी ने कहा कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की

रायपुर, 05 मार्च 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में व…