Home Uncategorized अखिल भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों की निंदा की
भारत - December 29, 2025

अखिल भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों की निंदा की

अखिल भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बांग्‍लादेश में हिन्‍दू अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे अत्‍याचारों की निंदा की है। बोर्ड ने कहा कि इस्‍लाम किसी भी निर्दोष व्‍यक्ति की हत्‍या का निषेध करता है और धर्म के नाम पर ऐसा करने वालों को इसे याद रखना चाहिए। लखनऊ के बड़ा ईमामबाड़े में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड वार्षिक बैठक में बांग्‍लादेश और नेपाल के उलेमा और मुस्लिम विद्वान भी शामिल हुए।

बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्‍बास ने कहा कि बैठक में आतंकवाद की कड़ी निंदा की गयी और इसकी साजिश करने वाले और शह देने वालों को मानवता का दुश्‍मन बताया गया। बोर्ड ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सशक्‍त अभियान चलाया जाना चाहिए।

बांग्‍लादेश के मेमन सिंह जिले में इस महीने कथित ईश निंदा के आरोप में एक हिन्‍दू दीपू चन्‍द्र दास को जिन्‍दा जला दिया गया था। 24 दिसम्‍बर को एक अन्‍य हिन्‍दू अमृत मंडल उर्फ सम्राट को राजबाड़ी में भीड़ ने मार डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु 09 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

अम्बिकापुर 06 मार्च 2026 एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहाय…