
पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुत्र चैतन्य बघेल की रिहाई पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा आज चैतन्य की रिहाई होने वाली है, ED ने मेरे बेटे के जन्मदिन पर उसे गिरफ्तार किया था और आज मेरे पोते के जन्मदिन पर मेरे बेटे को रिहाई मिल रही है, ये दिन हमारे लिए कई खुशियां लेकर आया है।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं सहित कई आम जनों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल को लंबे अंतराल जेल में रहने उपरांत आबकारी मामले में सशर्त जमानत हाइ कोर्ट से प्राप्त हुई है।

