भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘भिलाई भाषा भारती’ के विशेषांक का विमोचन और 151वीं राजभाषा बैठक संपन्न

Date:

प्रविष्टि तिथि: 15 JAN 2026 5:42PM by PIB Raipur

भिलाई इस्पात संयंत्र में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 151वीं तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एवं समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संयंत्र के उच्च प्रबंधन और विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने ऑनलाइन माध्यम से शिरकत की। इस अवसर पर श्री पवन कुमार ने भिलाई इस्पात संयंत्र की हिंदी गृह पत्रिका ‘भिलाई भाषा भारती’ के ‘संयंत्र विशेषांक’ का विमोचन किया। इस विशेषांक में संयंत्र की ऐतिहासिक विकास यात्रा, कार्मिकों के अनमोल अनुभव और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करने वाली रचनाओं का संकलन किया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री पवन कुमार ने कहा, “आज यह अनिवार्य है कि हम न केवल हिंदी में लिखें, बल्कि हिंदी में सोचना भी शुरू करें। हिंदी के प्रति प्रत्येक कार्मिक के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए।” उन्होंने कार्मिकों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी रचनाएँ पत्रिका के लिए साझा करें, ताकि उनके परिवार भी संयंत्र के गौरव और भाषा से गहराई से जुड़ सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि रचना की साहित्यिक गुणवत्ता से अधिक महत्वपूर्ण कार्मिकों की भावनाओं और उनके योगदान की अभिव्यक्ति है।

कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने श्री पवन कुमार को पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत भाषण में महाप्रबंधक (प्रभारी राजभाषा) श्री राजीव कुमार ने बताया कि श्री पवन कुमार के नेतृत्व में संयंत्र के कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के प्रयोग को नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने कार्यपालक निदेशकों और विभाग प्रमुखों द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निभाई जा रही अग्रणी भूमिका की भी सराहना की। बैठक के अंतिम चरण में उप प्रबंधक (राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने पिछली बैठक के निर्णयों की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शत-प्रतिशत हिंदी में पत्राचार करने वाले विभागों की उपलब्धियों को साझा करते हुए आगामी तिमाही की कार्ययोजना प्रस्तुत की और सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...