भारत के नागरिक मतदाता के रूप में रजिस्टर करवाकर,बने जीवित लोकतंत्र का हिस्सा : प्रदेश महासचिव सिंह

Date:

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव सह पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति ( प्रदेश प्रभारी झारखंड) श्री बिरेंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने मतदाता के रूप में अपने कर्तव्य पूरा करने सहभागिता ली है,और उसी कड़ी में अपने घर ,मित्र,पड़ोसी आदि प्रत्येक नव मतदाता,और पुराने मतदाता को मतदाता के रूप में सक्रिय रूप से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना जरूरी है।श्री सिंह ने कहा मतदाता के रूप में हम सक्रिय रूप से भारत के नागरिक के रूप में अपने परम कर्तव्य मतदान कर विभिन्न शासकीय इकाइयों के पार्षद,अध्यक्षा,सरपंच,विधान सदस्य,लोकसभा सदस्य आदि चयन में अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग मतदान करके करते हैं,और शासन भी केवल सत प्रतिशत मतदान कराने छुट्टी तक की घोषणा करती है।श्री सिंह ने आगे कहा वर्तमान में SIR प्रक्रिया भी कोई गलत कदम नहीं है हालांकि सामान्य कम पढ़ा लिखा व्यक्ति जानकारी के अभाव में थोड़ी बहुत परेशानी झेल रहा है और उनकी सहायता हेतु चुनाव आयोग के बी एल ओ नियुक्त किए हैं जो समय समय पर और युद्धस्तर पर हम सब के बीच हमारे ही कार्यों को सुगम बनाने में लगे हैं।इसलिए उनसे सम्मान सहित पेश आएं और उनकी सहायता से जानकारी देकर नए,पुराने मतदाता अपना नाम अवश्य मतदाता सूची में जुड़वाकर लोकतंत्र का सक्रिय हिस्सा बने ये अपील श्री सिंह ने सभी से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...