सक्ति जिले में उत्साह से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण

Date:

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी
रायपुर, 26 जनवरी 2026

जिला मुख्यालय सक्ती में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय के निकट स्थित मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन भी किया।


    इस अवसर पर सांसद श्रीमती जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और मीसाबंदियों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित झांकियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे उपस्थित नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
    मुख्य अतिथि, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री उमेश कुमार राय के नेतृत्व में आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


    परेड प्रतियोगिता में प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल (पुरुष), द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल (महिला) और तृतीय स्थान नगर सेना (पुरुष) तथा नॉन-प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान सीनियर एन.सी.सी. (बालक) द्वितीय स्थान जूनियर एन.सी.सी. (बालिका) और तृतीय स्थान सीनियर एन.सी.सी. (बालिका) को मिला। मार्चपास्ट में जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन विभाग प्लाटून, एन.सी.सी. के विभिन्न डिवीज़न तथा भारत स्काउट एवं गाइड के दल शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...