प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से संवरी जिंदगी

Date:

योजना के तहत प्राप्त प्रशिक्षण से आलोक को मिला रोजगार, बने आत्मनिर्भर
रायपुर, 06 फरवरी 2026
युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम खैरवार निवासी श्री आलोक घृतलहरे की जिंदगी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से संवर गई है। उन्होंने योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने और अपने जीवन को नई दिशा दी।
आलोक घृतलहरे ने बताया कि वे एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। रोजगार की तलाश और भविष्य को बेहतर बनाने की चाह ने उन्हें कौशल प्रशिक्षण की ओर प्रेरित किया। उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत सेक्टर हेल्थकेयर में प्रशिक्षण की जानकारी उन्हें अखबार एवं पाम्पलेट के माध्यम से मिली, जिसके पश्चात उन्होंने जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, जमकोर, मुंगेली में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स एवं कंप्यूटर संचालन की भी व्यवहारिक जानकारी दी गई, जिससे उनका आत्मविश्वास के साथ कार्यकुशलता बढ़ी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात उनकी योग्यता को पहचानते हुए जिला अस्पताल मुंगेली में उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति मिली। 
आज श्री आलोक न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अपनी नियमित आय से परिवार के भरण-पोषण में अपने पिता का सहयोग भी कर रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए आलोक ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर मुंगेली, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन मुंगेली के सहयोग और मार्गदर्शन से ही सम्भव हुआ। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...