डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Date:

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 फरवरी 2026
सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट कांकेर में डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ हो रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से आमजन एवं शासकीय कर्मचारियों को सतर्क एवं जागरूक करना, सुरक्षित, जिम्मेदार एवं भरोसेमंद इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देना तथा साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना था।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक वेबसाइट एवं डिजिटल स्कैम के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल लेन-देन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी गोपनीयता एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की प्रक्रिया को समझाया गया।
इस अवसर पर कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल जागरूकता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि थोड़ी-सी सतर्कता और सही जानकारी से डिजिटल फ्रॉड से बचा जा सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धमतरी के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी...

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

निःशुल्क साइकिल बनी शिक्षा की साथी, अब आत्मविश्वास के...

स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के...