राजिम कुंभ कल्प में गुरुवार को ‘सुनील सोनी नाइट’, मुख्य मंच पर सजेगी सुरों की महफिल

Date:

शिल्पा सिंह कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और बेमेतरा के संतोष घोरबंधे के लोक कलामंच की होगी प्रस्तुति
                                                                                                                                                                                                  गरियाबंद, 11 फरवरी 2026
राजिम कुंभ कल्प मेला के बारहवें दिन 12 फरवरी गुरुवार को मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक सुनील सोनी की प्रस्तुति होगी। अपनी मधुर आवाज और छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के लिए प्रसिद्ध सुनील सोनी के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की महक, लोकसंस्कृति की झलक और भावनाओं की गहराई साफ झलकती है।  इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में रायपुर की शिल्पा सिंह कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देंगी, वहीं बेमेतरा के संतोष कुमार घोरबंधे अपनी टीम के साथ लोक कला मंच पर झमाझम लोकनृत्य की छटा बिखेरेंगे। कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि मुख्य मंच के साथ-साथ स्थानीय मंच पर भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें पीपरछेड़ी (गरियाबंद) के चंदन कुमार द्वारा आदिवासी नृत्य, भाठागांव (रायपुर) की अनिता साहू का जगराता, राजिम की रानी मिरी का पंथी नृत्य, नवापारा के परमेंद्र कुमार का शिव भजन, दरबा की हेमा साहू की जस झांकी, कुटेना के रिखी राम की झांकी, रायपुर की गायत्री धीवर का सुगम गायन, तेंदुबाय (गरियाबंद) के ओम कुमार का भुजिया नृत्य, पोंड-तोरला के दाऊराम भारती का सतनाम भजन, आमोदी (आरंग) के प्रवीण कुमार का जगराता तथा चारामा की विद्या दुर्गासी का बारहमासी गीत शामिल हैं।
इसी प्रकार राजीव लोचन मंदिर के समीप पुराने महोत्सव स्थल पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें राजिम के भूपेंद्र कुमार सोनकर की भजन संध्या, धनसुली के ओमप्रकाश का रामायण पाठ, रिको पलौद के राजेश बंजारे का सतनाम भजन, डूमरपाली के वेद प्रकाश साहू का मानसगान और अभनपुर के उधोराम साहू सेवा मंडली की प्रस्तुति होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धमतरी के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी...

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

निःशुल्क साइकिल बनी शिक्षा की साथी, अब आत्मविश्वास के...

स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के...