मंत्र पढ़ने वाले होंठों से ज्यादा पुनीत हैं राष्ट्र रक्षा के लिए हथियार चलाने वाले हाथ,पुलवामा हमले और राष्ट्र के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि : प्रदेश महासचिव सिंह

Date:

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने आज 14 फरबरी को वेलेंटाइन डे पर शैतानी कृत्य से पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सेना ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,इस हमले में भारतीय सेना के जवान जो कि विभिन्न प्रदेशों और पंथ,मजहब,जात के थे लेकिन वो सब शहीद हुए एक राष्ट्र की सेवा करते हुए जिसे उन्होंने अपना एकमात्र धर्म राष्ट्र धर्म के रूप में स्वीकार किया,इसलिए हम सब को भी राष्ट्र धर्म को अपना कर आपस के भेद भाव को नीचे रखते हुए तिरंगे की शान के लिए एक होकर रहना है और सामर्थ अनुसार कार्य करना है।राष्ट्र की रक्षा और आपके मंदिर,मस्जिद,चर्च,गुरुद्वारे,आपके मान्यताओं की रक्षा के लिए ये सैनिक जो हाथ में शास्त्र उठाते हैं और समय आने पर चला कर सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों को उसकी औकात भी बता देते हैं ,ये सैनिक भगवान के सच्चे भक्त हैं और ज्यादा पुनीत हैं जो शान्ति स्थापित करने और उनकी संतानों के रक्षा में विपरीत परिस्थिति में भी दिन रात लगे हुए हैं,ये उन पंडितों,मौलवियों, पास्टरो से ज्यादा पुनीत हैं जो आरामदायक स्तिथि में अपने मान्यताओं अनुसार अपने प्रचार प्रसार हमारे राष्ट्र रक्षकों की बदौलत निर्भीक होकर कर पाते हैं,इसलिए राष्ट्र हित में हम सब को सैनिक और पुलिस और उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए।हम सभी हिंदुस्तानी एक हैं और रहेंगे,ये संदेश पूरे विश्व को देकर हम अजेय बन सकते हैं,एक दूसरे की सहायता करके संपन्न भी हो सकते हैं इस भाव के साथ कार्य करें,ये अपील श्री सिंह ने सभी से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धमतरी के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी...

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

निःशुल्क साइकिल बनी शिक्षा की साथी, अब आत्मविश्वास के...

स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के...