नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में 870 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों हेतु संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया मार्गदर्शन

Date:

रायपुर, 15 फरवरी 2026

870 प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा में सतत अध्ययन, विधिक जागरूकता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के महत्व पर विशेष बल दिया।


उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिस अधिकारी को ज्ञान, तकनीकी दक्षता और मानवीय दृष्टिकोण के संतुलन के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे स्वयं को निरंतर अद्यतन रखें, विधिक प्रावधानों की गहन समझ विकसित करें तथा जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुलिस बल में नेतृत्व क्षमता और बौद्धिक परिपक्वता ही प्रभावी कानून व्यवस्था की आधारशिला है।
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत में पुलिस व्यवस्था के ऐतिहासिक विकास, वर्तमान चुनौतियों एवं आधुनिक पुलिसिंग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता एवं तकनीकी दक्षता के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय पर विशेष बल देते हुए कहा कि आपदा, दुर्घटना, महामारी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में दोनों विभागों का संयुक्त प्रयास नागरिकों के जीवन की रक्षा करता है। कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा को राष्ट्रसेवा का आदर्श उदाहरण बताया। साथ ही प्रशिक्षुओं को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया।
870 प्रशिक्षु अधिकारी होंगे लाभान्वित
यह संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत 537 उप निरीक्षक संवर्ग तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में प्रशिक्षणरत 54 सूबेदार, 211 प्लाटून कमांडर एवं 68 उप निरीक्षक (एसबी) सहित कुल 870 प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इनका बुनियादी प्रशिक्षण 03 मार्च 2025 को प्रारंभ हुआ था, जो अब अंतिम चरण में है। वर्तमान में अंतिम परीक्षा संचालित की जा रही है तथा परीक्षा उपरांत इन्हें एक वर्ष के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया जाएगा।
शासन के मार्गदर्शन में अभिनव पहल
इस कार्यक्रम की रूपरेखा उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के मंत्रीगण प्रशिक्षणरत अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद कर प्रशासनिक दृष्टिकोण, नीतिगत समझ एवं जनसेवा के मूल्यों पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री अजय यादव, निदेशक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार मिंज, उप पुलिस अधीक्षक श्री इरफान काजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निदेशक श्री अजय यादव ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि यह संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण प्रक्रिया को अधिक व्यवहारिक, प्रेरणादायक एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों में कर्तव्यनिष्ठा, सेवा-भाव, संवेदनशीलता एवं सुशासन के मूल्यों को सुदृढ़ करना है, ताकि वे भविष्य में प्रदेश की कानून व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जनविश्वासयुक्त बना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धमतरी के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी...

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

निःशुल्क साइकिल बनी शिक्षा की साथी, अब आत्मविश्वास के...

स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के...