भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

Date:

खेल और चुनाव के मूल्य साझा हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
रायपुर, 16 फरवरी 2026
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स (CWG) कॉम्प्लेक्स में अपने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 के उत्सव की शुरुआत की। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और आज सुबह कार्यवाही को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    अपने संबोधन में, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने कहा कि पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता जैसे मूल्य जो खेलों को परिभाषित करते हैं, वही उन चुनावी प्रक्रियाओं को भी परिभाषित करते हैं जिन्हें ECI कायम रखता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव के दौरान खेल आयोजनों में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। 
     संबोधन के बाद, श्री ज्ञानेश कुमार ने “रन फॉर डेमोक्रेसी” (लोकतंत्र के लिए दौड़) थीम के तहत 100 मीटर की महिला दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस वर्ष के वार्षिक खेल सप्ताह के उत्सव का विषय (थीम) “मैदान पर सद्भाव, लोकतंत्र में शक्ति” (Harmony on the field, Strength in Democracy) है। 
    ECI के रिक्रिएशन क्लब द्वारा आयोजित इस वार्षिक खेल सप्ताह में 383 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनमें 72 महिलाएं शामिल हैं।                               
    ये स्पर्धाएँ 7 खेलों की 43 श्रेणियों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स ट्रैक इवेंट (पुरुषों और महिलाओं के लिए विभिन्न आयु वर्गों में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़) शामिल हैं।
क्रमांक-8790/कीर्ति पराशर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धमतरी के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी...

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान

निःशुल्क साइकिल बनी शिक्षा की साथी, अब आत्मविश्वास के...

स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के...