अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क आपरेशन

Date:

 
    राजनांदगांव 23 फरवरी 2026।
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर विशेष वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, श्रीमती शीला सिन्हा, श्रीमती किरण बारले एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी। 
    उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, उनका कुशल नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण का कार्य सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा किया गया। अटल वयो अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित भारत को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है, इस कार्य के लिए जिले को 100 वयो वृद्धजनों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में  चिन्हांकित मरीजों में से 25 वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिजनों के साथ-साथ विशेष वाहन द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स हॉस्पिटल) रायपुर के लिए रवाना किया गया। एम्स हॉस्पिटल में एक्सपर्ट टीम द्वारा जांच उपरांत नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चिन्हांकित मरीजों के साथ नोडल अधिकारी श्रीमती सुखमा चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सहयोगी श्री संतोष साहू, श्रीमती कंचनकला मेश्राम, श्रीमती आराधना थवाईत, समीरक्षत्री एवं टीम रवाना हुई।           —————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...