गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत करने के निर्देश

Date:

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 26 फरवरी 2026
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में टक्कर मार कर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम (जिला स्तरीय हिट एंड रन समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। परिवहन विभाग द्वारा बताया कि जिले में 25 प्रकरणों में दुर्घटनाकारित वाहनों का पता चला है, जिसमें पेण्ड्रारोड क्षेत्र के 13, पेण्ड्र क्षेत्र के 7 और मरवाही क्षेत्र के 5 प्रकरण शामिल हैं। इनमें सेे 6 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत कराने और पीड़ित व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलाने कहा। इस योजना के तहत भारत सरकार हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये (मृतक के कानूनी प्रतिनिधियों को) और गंभीर चोट के मामले में 50 हजार रुपये मुआवजा प्रदान करती है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अविनाश मिश्रा, सभी एसडीएम एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...