वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर श्री दिनेश मिश्रा 43 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा के पश्चात हुए सेवानिवृत्त

Date:

रायपुर, 27 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय (महानदी भवन) में पदस्थ वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा आज 28 फरवरी, 2026 को अपनी 43 वर्ष 08 माह की सुदीर्घ और बेदाग शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। श्री मिश्रा वर्तमान में   श्री अंकित आनंद, सचिव, आवास एवं पर्यावरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा पंजीयन विभाग में स्टॉफ ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। श्री अंकित आनंद ने श्री मिश्रा की शासकीय सेवा के रूप में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का उल्लेख किया।
स्टेनोटाइपिस्ट से प्रथम श्रेणी अधिकारी तक का सफर
श्री मिश्रा का करियर राज्य के शासकीय सेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने 16 जून, 1982 को बस्तर कलेक्टर कार्यालय में एक स्टेनोटाइपिस्ट (तृतीय वर्ग) के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। अपनी कार्यक्षमता, अटूट निष्ठा और समर्पण के बल पर वे क्रमशः स्टेनोग्राफर, निज सहायक, निज सचिव, स्टॉफ ऑफिसर और अंततः वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर (प्रथम श्रेणी) के गरिमामय पद तक पहुँचे।
प्रशासनिक अनुभव और प्रमुख पड़ाव
बस्तर प्रवास- वर्ष 1982 से 1993 और फिर 1997-2000 के दौरान उन्होंने कलेक्टर एवं कमिश्नर कार्यालय, बस्तर में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के साथ कार्य किया।
 
भोपाल में सेवा- अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान वर्ष 1994 से 1996 तक उन्होंने वल्लभ भवन, भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री के सचिव के अधीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में योगदान- राज्य निर्माण के बाद वर्ष 2000 से लगातार वे छत्तीसगढ़ मंत्रालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के शीर्ष अधिकारियों के साथ शासन के लगभग सभी महत्वपूर्ण विभागों में सक्रिय रहे। आज श्री मिश्रा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सभी स्वत्तों का भुगतान किया गया। साथ ही मंत्रालय की शाख समिति द्वारा भी चेक प्रदान किया गया।
उनकी इस लंबी शासकीय सेवा को मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लिए प्रेरणादायक बताया। विदाई समारोह के दौरान सहयोगियों ने उनके कर्तव्यपरायण स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री मिश्रा को श्रीफल एवं शाल तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
क्रमांक : 9125/ चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...