बेटी के सुनहरे भविष्य की नींव बनी सुकन्या समृद्धि योजना

Date:

रायपुर, 06 मार्च 2026
बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना कई परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से अभिभावक अपनी बेटियों की शिक्षा और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए छोटी-छोटी बचत कर आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। जिले में भी अनेक परिवार योजना का लाभ लेकर अपनी बेटियों के सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। 
बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कोरंधा सेक्टर के करम टोली निवासी श्रीमती सुरेखा भगत ने अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लिया है। श्रीमती सुरेखा भगत एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी बेटी के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए बेटी रिया के नाम से डाकघर कोरंधा में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया। वे बताती हैं कि प्रारंभिक समय में आर्थिक तंगी के कारण इस खाते में नियमित रूप से राशि जमा करना उनके लिए कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना का लाभ से उन्हें बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में नियमित रूप से बचत करने में सहायता मिली। वे बताती हैं कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं ने उन्हें अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने की प्रेरणा दी है। 
श्रीमती सुरेखा बताती है कि बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य (शिक्षा और विवाह) के लिए एक छोटी बचत योजना है। 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के लिए अभिभावक डाकघर या अधिकृत बैंक में खाता खोल सकते हैं, जिसमें प्रति वर्ष 250 से 1.5 लाख तक निवेश कर  आकर्षक ब्याज प्राप्त की जा सकती है। अब श्रीमती सुरेखा समय से सुकन्या समृद्धि खाते में राशि जमा कर रही हैं, ताकि आने वाले समय में बेटी की उच्च शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं में कोई बाधा न आए। वे कहती हैं कि छोटी-छोटी बचत से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने इस पहल के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
क्रमांक-9566/राठौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...