आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु 09 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Date:

अम्बिकापुर 06 मार्च 2026
 एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन किया गया है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। परियोजना अधिकारी (शहरी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसे संशोधित कर अब ऑनलाइन कर दिया गया है। भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद केदारपुर सेक्टर अंतर्गत तकिया रोड आंगनबाड़ी केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 के लिए निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार यह पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं पात्रता की जानकारी परियोजना कार्यालय या नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...