स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन

Date:

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित
स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूहों एवं महिला हितग्राहियों के कार्यों को किया जाएगा रेखांकित
छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग का होगा शुभारंभ
रायपुर, 09 मार्च 2026
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से इसका आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं महिला हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके कार्यों को रेखांकित करेंगे। राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग का शुभारंभ भी इस दौरान किया जाएगा।
वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और इन्द्र कुमार साहू तथा रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यभर से आईं स्वच्छता दीदियों, विभिन्न योजनाओं की महिला हितग्राहियों तथा स्वसहायता समूहों की महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय पुरस्कार, सुपर स्वच्छ लीग शहर, वाटर प्लस, जीएफसी 7-स्टार तथा 5-स्टार प्राप्त करने वाले शहरों की स्वच्छता दीदियों के समूहों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा। 
        
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में ऐसी संघर्षशील महिला हितग्राहियों जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में योजना का क्रियान्वयन कर शासन की मदद से अपने परिवार को पक्का आवास का सहारा दिया है, उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के अन्तर्गत निर्धारित समय में आवास पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी कार्यक्रम में किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत महिला शहरी पथ विक्रेताओं को चेक भी वितरित किए जाएंगे।
        
“नारी शक्ति सम्मान समारोह” राज्य की उन मेहनती और प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मान देने का मंच है, जिन्होंने अपने कार्य और समर्पण से शहरी विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वच्छता दीदियाँ और महिला स्वसहायता समूह न केवल शहरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं।” – श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक...

एल-नीनो की चुनौती को अवसर में बदलें किसान- कृषि विभाग

दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर मिलेगा 15 हजार रुपये...