Home Uncategorized मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात
राज्य - March 10, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 9 मार्च 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 
इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव उपस्थित थे।श्री साय ने x पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु से उपचार कराकर लौटे माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के निवास पर जाकर उनसे भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें स्वस्थ देखकर मन को अत्यंत संतोष और प्रसन्नता हुई।

आदरणीय डॉ. साहब का व्यापक अनुभव, सहज स्वभाव और कुशल नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे शीघ्र विधानसभा में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ पुनः हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

रायपुर : पावर प्लांटों में सुरक्षा पर सख्ती: “शून्य दुर्घटना” लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश

22 पावर प्लांटों के अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा मानकों, प्रशिक्षण और इमरजेंसी प्लान की …