मटियारी धाम बेल्टुकरी,बिल्हा में नव वर्ष पर संगीतमई श्री राम कथा का होगा भव्य आयोजन: श्री रामशिरोमणि दास

Date:

हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मटियारी धाम , ग्राम पंचायत बेल्टुकरी,बिल्हा,बिलासपुर में संगीतमई श्री राम कथा का भव्य आयोजन की तैयारी है।उक्त जानकारी प्रदान करते हुए बाल योगी संत श्री रामशिरोमणि दास जी ने कहा 19 मार्च से 27मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक श्री धर्मलाल कौशिक ,केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू,छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास जी सहित जनप्रतिनिधि,सरपंच, आम जन के सहयोग से कथा का आयोजन हो रहा है ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रोताओं को श्री राम रस पान अयोध्या धाम से श्री सियाराम शरण जी महाराज अपने प्रसिद्ध मधुर अंदाज में करवाएंगे।संत श्री रामशिरोमणि दास जी ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रामरस पान साथ ही मनोकामना ज्योति में भी स्वेच्छा से निर्धारित राशि जमा कर सहयोग पर पुण्य का लाभ लें,ऐसी अपील भी संत श्री रामशिरोमणि दास जी ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...