आज, आर.के. पुरम, नई दिल्ली में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट श्री अजय मलिक जी से मुलाकात की: राहुल गांधी

Date:

,कांग्रेस से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी आर.के. पुरम, नई दिल्ली में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट श्री अजय मलिक जी से मुलाकात की।श्री राहुल गांधी ने कहा झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होकर उन्होंने अपना एक पैर खो दिया। उनसे बातें कर उनका अदम्य साहस, अटूट मनोबल और अद्भुत जज़्बा महसूस किया।देश के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को मेरा सलाम है। आशा करता हूं वो शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक जी और उनके परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी पीड़ा और संघर्ष को सुना।15 से अधिक वर्षों से उन्होंने अपनी जान और अपना शरीर दांव पर लगाकर अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की सुरक्षा के लिए सेवा दी है।लेकिन यह भी सच्चाई है कि हमारे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के कई अधिकारी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।CAPF में ऊंचे पद IPS अफसरों के लिए आरक्षित होने के कारण फ़ोर्स के अधिकारियों को वहां तक पहुंचने में 25 से 30 वर्ष लग जाते हैं। समय पर प्रमोशन न मिलने पर अधिकारियों को उचित वेतन वृद्धि और उससे जुड़ी सुविधांए भी नहीं मिलती।सुप्रीम कोर्ट द्वारा मई, 2025 में इस व्यवस्था को सुधारने के आदेश के बाद भी, सुनने में आ रहा है कि मोदी सरकार इसी व्यवस्था को स्थायी करने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है।अब देश की बारी है कि उन्हें वह सम्मान, समर्थन और न्याय मिले जिसके वे सच्चे हकदार हैं। उनकी आवाज़ और उनकी मांग को पूरी मजबूती के साथ उठाऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...