प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी में अपने संबोधन की कुछ झलकियाँ साझा की

Date:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी में अपने संबोधन की कुछ झलकियाँ साझा की।

श्री मोदी ने कई पोस्टों की एक श्रृंखला में कहा;

“140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से भारत मौजूदा युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट का डटकर मुकाबला कर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि एकजुट रहकर हम पहले की तरह ही इस कठिन चुनौती से पूरी तरह बाहर निकल आएंगे।

उन्होंने स्वस्थ भारत हेतु योग का महत्व बताया साथ ही पीएम सूर्य घर पर कहा देश के कोने-कोने में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिस तरह लोग उठा रहे हैं, वह बहुत उत्साहित करने वाला है।उन्होंने आगे कहा गुजरात और उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान और त्रिपुरा तक के उदाहरण बताते हैं कि इससे आय बढ़ने के साथ ही लोगों का जीवन और आसान बन रहा है।त्रिपुरा से लेकर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तक जल संरक्षण के प्रयास हर किसी के लिए मिसाल बने हैं। जनभागीदारी के इन अभियानों से ना केवल पानी की समस्या दूर हुई है, बल्कि बीमारियां भी कम हो रही हैं।यदि आप संस्कृति और पांडुलिपियों के प्रति समर्पित हैं, तो ज्ञान भारतम सर्वेक्षण में आपको अवश्य भाग लेना चाहिए।इस दिशा में अरुणाचल प्रदेश, लेह, पंजाब और राजस्थान के प्रयासों को विशेष रूप से बताया गया है।बजट क्वेस्ट, माय भारत टीम का एक शानदार प्रयास है। हमारे युवा शक्ति द्वारा लिखे गए कुछ निबंध राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके जुनून को दर्शाते हैं।भारत को जम्मू और कश्मीर की टीम की रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर गर्व है। इसका जम्मू और कश्मीर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और यह कई अन्य लोगों को खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।आज की #MannKiBaat के दौरान, अन्वेषण नामक एक प्रयास की सराहना की, इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर विज्ञान को लोकप्रिय बनाना है।नागा समुदाय ने यह दिखाया है कि परंपरा का संरक्षण कैसे किया जा सकता है और साथ ही हम अपने दृष्टिकोण में भविष्योन्मुखी कैसे हो सकते हैं।भारत को अपने मछुआरों पर गर्व है! ओडिशा, लक्षद्वीप और कर्नाटक के उन प्रयासों को दर्शाया गया है जो दर्शाते हैं कि यह क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत में किस प्रकार योगदान दे रहा है।वाराणसी, उत्तर प्रदेश और नागालैंड के ये प्रयास इस बात को दर्शाते हैं कि कैसे प्रकृति की देखभाल करना हमारी लोकाचार का एक अभिन्न अंग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...