तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

Date:

रायपुर, 16 जून 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के समीप तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर प्रगति कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा विभिन्न सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि तारसगांव में बन रहा यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी सृजित होंगे।
श्री जायसवाल ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से कांकेर सहित आसपास के जिलों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी नया आयाम स्थापित होगा।
उन्होंने कहा कि विकसित एवं स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषक उन्नति योजना से मिली आर्थिक मजबूती, एकमुश्त राशि से कृषि को मिला बढ़ावा

परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारी को मिला...

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर, 16...