महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

Date:

लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरी
रायपुर, 16 जून 2026
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी कड़ी में मुंगेली निवासी श्रीमती लक्ष्मी गंधर्व के लिए यह योजना आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का माध्यम बन गई है। श्रीमती लक्ष्मी गंधर्व नियमित रूप से महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पा रही हैं। इस राशि का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू आवश्यकताओं तथा छोटे-मोटे दैनिक खर्चों के लिए कर रही हैं।
     लक्ष्मी गंधर्व ने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बन गई है। नियमित सहायता मिलने से परिवार की वित्तीय स्थिति में सुधार आया है और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें परिवार के निर्णयों में अधिक भागीदारी और आत्मविश्वास भी दे रही है। लक्ष्मी गंधर्व ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के निर्माण में मदद मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related