उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एंबुलेंस का किया लोकार्पण, सर्व समाज के जरूरतमंदों को मिलेगा बड़ा लाभ

Date:

कम लागत में मिलेगी जीवनरक्षक सुविधा, उप मुख्यमंत्री ने अग्रवाल महासभा के सेवा कार्य की सराहना की

रायपुर, 28 जून 2026

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के अग्रसेन चौक में अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस का लोकार्पण किया। यह एंबुलेंस सर्व समाज के लोगों को कम लागत पर उपलब्ध होगी। श्री साव ने इस जनसेवा के कार्य के लिए अग्रवाल महासभा की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अक्सर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ता है। ऐसे समय में वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसके अभाव में कई बार मरीज की जान पर भी संकट आ जाता है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल महासभा ने लोगों की इस आवश्यकता को समझते हुए समाज को अत्याधुनिक एंबुलेंस समर्पित की है। यह सेवा अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। समाज को पोर्टेबल वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
श्री साव ने कहा कि यह एंबुलेंस समाज के हर वर्ग के लिए कम कीमत पर उपलब्ध रहेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा मानवता और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के अनेक कार्यों में समाज की सक्रिय भागीदारी रही है। अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराकर समाज ने अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रवाल समाज भविष्य में भी महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए सेवा और परोपकार के ऐसे कार्य करता रहेगा। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, महामंत्री श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र अग्रवाल, समाज के प्रबुद्धजन सर्वश्री चतुर्भुज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल और सूरजमल अग्रवाल सहित समाज के अलग-अलग विंग्स के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल श्री डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट

रायपुर, 28 जून 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिटपीएम सूर्यघर योजना के...

बैंक एवं मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण स्वीकृति

200 महिलाओं ने लिया भाग, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन...