विधायक सुश्री उसेंडी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

Date:

रायपुर, 10 अगस्त 2026राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज कोण्डागांव  जिलेभर में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का अभियान आयोजित किया गया।

इसी क्रम में डीएव्ही स्कूल देवखरगांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा स्कूली बच्चों को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया।कार्यक्रम के दौरान विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा हाथों को साबुन से धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास की नींव है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जैसे अभियान बच्चों को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों, जैसे कमजोरी, खून की कमी, भूख में कमी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं बेहतर विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं मितानिनों की सक्रिय सहभागिता से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर श्री दीपेश अरोरा, सुश्री सोनामणि पोयाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरेंद्र बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी, डीएव्ही स्कूल देवखरगांव के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बुनागांव सेक्टर की मितानिनों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...