रायपुर,विनायक सिटी समिति भाठागांव द्वारा हरेली पर्व पर हुआ पौधारोपण,दिया गया पर्यावरण रक्षा का संदेश

Date:

रायपुर। हरेली पर्व के अवसर पर विनायक सिटी, भाठागांव में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव सहित सभी समिति सदस्यों एवं सम्मानित रहवासियों ने उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

समिति द्वारा सभी रहवासियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा सोसायटी परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

हरेली पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से “हरियाली बढ़े, पर्यावरण बचे” का संदेश दिया गया।विनायक सिटी समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष भूमिका में विनायक सिटी समिति के समाज सेवी गण श्री मनोज पांडेय, मनीष ठाकुर,विकास ओझा, गगन झा,सुभाष अग्रवाल, पारस राजपूत,ज्ञानेंद्र शर्मा, राकेश चंद्राकर,संजय नायक,निरंजन देवांगन,राहुल तेम्भरे, पंकज तेम्भरे,विजय दीक्षित,संजीत सिंह,सारांश दुबे,उमेश बंछोर,दुष्यंत कलिहारी,पीयूष सोनी,मनीष शुक्ला,राजेश हेंड्रिक,चंद्रशेखर साहू आदि सज्जन उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि विनायक सिटी में सामाजिक हित में कई कार्यक्रम होते रहते हैं जिसमें सभी संगठित होकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...