प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहन किया,देशवासियों को बधाई दी

Date:


प्रधानमंत्री ने असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, बलिदान और अटूट समर्पण को याद किया

प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2026 6:46AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि उपरांत,लाल किले पर ध्वजारोहण करने के उपरांत,राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमारी मातृभूमि के लिए बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अनवरत संघर्ष और अतुलनीय समर्पण की याद दिलाता है, जिसकी बदौलत औपनिवेशिक शासन का अंत संभव हो सका।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके सपने हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम कर सकें।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विकास यात्रा आने वाले समय में और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

​सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं।

​यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। ​आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।

140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। यह विकास यात्रा आने वाले समय में और भी तेज गति से आगे बढ़ते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में

राज्य स्तरीय UCC समिति को दिए जाएंगे सुझाव, शहर...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...