
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया।

aicc प्रमुख श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम में वन्दे मातरम् ,विजयविश्व तिरंगा प्यारा,जन गण मन,गीत गाया गया।

श्री खड़गे ने कहा हमे ऐसा राष्ट्र बनाना है जिसका स्वप्न स्वतंत्रसेनानियों ने देखा था। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती सोनिया गांधी,श्री राहुल गांधी,श्री अजय माकन सहित कई बड़े पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे,साथ ही विशेष थिएटर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

